द्रोपदी मुर्मू का राष्ट्रपति बनना आदिवासी समाज के लिए गौरव – जीवराखन मरई
सर्व आदिवासी समाज ने द्रौपदी मुर्मू के राष्ट्रपति बनने पर किया मगरलोड में आतिशबाजी

●राजू साहू●
मगरलोड◆ विकासखंड मगरलोड की मथुरा नगर स्थित बुढ़ा देव मंदिर प्रांगण के आदिवासी समाज के सामुदायिक भवन पर धमतरी जिला अध्यक्ष सर्व आदिवासी समाज प्रमुख जीवराखन लाल मरई के दिशा निर्देश में सर्व आदिवासी समाज की एकता को बल प्रदान करने तथा भारत देश में नवनिर्वाचित राष्ट्रपति
द्रोपदी मुर्मू के बनने पर सर्व आदिवासी समाज के लोगो ने सभा आयोजन कर उनके द्वारा किए गए जनहित विकास परक कार्यों की बखान की गई एवं देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद पर राष्ट्रपति पद की गरिमा को आदिवासी महिला द्वारा सुशोभित किए जाने पर पूरा आदिवासी समाज आज गौरव मना रहे हैं भारत देश में पहली बार एक आदिवासी महिला को महामहिम राष्ट्रपति के पद पर द्रोपदी मुर्मू को पूरी दुनिया जानेगी उनकी श्रेष्ठ विचार और आदर्श संस्कार तथा देश में कराए गए कार्यों का अनुभव आदिवासी समुदाय को लाभ मिलेगा
द्रौपदी मुर्मू के राष्ट्रपति बनने पर मगरलोड के मुख्य चौराहों पर आतिशबाजी कर पटाखे फोड़े गए एवं सर्व आदिवासी समाज के लोगों ने मिठाई बांटकर खुशियां मनाई
सर्व आदिवासी समाज के जिला अध्यक्ष जीवराखन लाल मरई ने धमतरी जिला की ओर से नवनियुक्त महामहिम राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू को बधाई दिया
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सर्व आदिवासी समाज के जिलाध्यक्ष जीवराखन लाल मरई महेश रावटे कार्यकारिणी अध्यक्ष, सचिव कमल नारायण संरक्षक अशोक मेश्राम, कर्मचारी संघ अध्यक्ष रोहित दीवान युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष इंद्रायण कवर, सर्व आदिवासी समाज ब्लॉक अध्यक्ष जगन्नाथ मंडावी, राजा राम दीवान संगठन मंत्री पोखन लाल कवर, पूर्व जनपद पंचायत अध्यक्ष माधव सिंह ठाकुर,ओम प्रकाश कवर साकरा, कोमल नंदकुमार कवर, महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष गायत्री कवर, कुंज बाई उपाध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ, द्विज राम ध्रुव, रतनू कमार, भूपेंद्र कवर मीडिया प्रभारी, वेद राम कवर, झाड़ू राम ध्रुव, भीखम नागरची महामंत्री सर्व आदिवासी समाज सहित बड़ी संख्या में सर्व आदिवासी समाज के सैकड़ों सामाजिक बंधुगण उपस्थित रहे