खास खबर
लगातार हो रही बारिश से कांकेर चारामा के पास जगतरा घाट में भु स्खलन हुई

●यजुवेंद्र सिंह ठाकुर●
कांकेर■ कांकेर नेशनल हाइवे 30 जगतरा चारामा घाट में लगातार बारिश के चलते भू स्खलन हुआ है। बड़े बड़े पत्थर सड़क पर गिरने से मार्ग अवरुद्ध हो गया था। लेकिन चारामा पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुच मोर्चा संभालकर पुराने मार्ग को बहाल करवाकर नेशनल हाइवे 30 पर आवागमन शुरु करवाया है। वही मुख्य मार्ग में बड़े बड़े चटान अभी भी पड़े हुए है।
बीती रात से जिले में मूसलधार बारिश हो रही है। जिससे चारामा घाट में देर रात भू स्खलन हुआ है। मार्ग से गुजरने वाले वाहन इसके चपेट में नही आये अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। यह पहली दफा नही है जब चारामा घाट में भू स्खलन हुआ है। जब से नया मार्ग बनाया गया है, हर साल तेज बारिश में इस तरह की स्तिथियाँ निर्मित हो रही है।