खास खबरछत्तीसगढ़ की खबरेटॉप न्यूज़देश दुनिया

महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने प्रदेश सरकार प्रतिबद्ध :- ज्योत्सना चरणदास महंत

नारीशक्ति की आर्थिक स्थिति सशक्त होने से घर, परिवार व समाज का विकास तय

●संवाददाता- जागेश्वर दास महन्त●

कोरबा■  पहले जब बेटी पैदा होती थी तो समाज में उसे बोझ समझा जाता था, लेकिन अब ऐसा नहीं है। महिलाएं प्रत्येक क्षेत्र में अपनी काबिलियत से आगे बढ़ रही हैं। हर जगह महिलाओं की भागीदारी व प्रतिनिधित्व देखने को मिल रहा है। प्रदेश में सरकार भी महिलाओं के विकास व उत्थान को ध्यान में रखकर काम कर रही हैं।
प्रदेश में महिलाओं के कल्याण के लिए शासन कई योजनाएं चला रही है। गांवों में महिलाएं आज गोबर, खाद विक्रय कर आर्थिक रूप से सक्षम और आत्मनिर्भर हो रही हैं। उक्त बातें जिला प्रशासन व महिला बाल विकास विभाग द्वारा सीएसईबी कोरबा पूर्व सीनियर क्लब में आयोजित जिला स्तरीय महिला सम्मेलन कार्यक्रम की मुख्य अतिथि कोरबा लोकसभा क्षेत्र के सांसद  ज्योत्सना चरणदास महंत ने कही।
CSEB Korba सांसद  महंत ने कहा कि महिलाएं पहले से मजबूत जरूर हुई है लेकिन आगे भी महिलाओं को समान अधिकार और बराबरी मिलना चाहिए। महिलाओं को बराबरी के लिए 50 प्रतिशत आरक्षण मिल सके इसके लिए वे लगातार प्रयासरत् हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं को खुद भी सशक्त और जागरूक होने का प्रयास करना चाहिए। महिलाएं जागरूक रहेंगी तो अपने परिवार समाज और देश को भी संभाल सकती हैं।
प्रदेश सरकार की नीति में भी है कि महिलाएं सशक्त और मजबूत होंगी तो समाज सुधरेगा और विकास होगा। महिलाएं परिवार और समाज की धुरी हैं जो सबको संभालती हैं। सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत ने बजट में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं के मानदेय में बढ़ोत्तरी के लिए प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त किया और आंगनबाड़ी कार्यकताओं को इसके लिए बधाई दी।
कार्यक्रम में उपस्थित महिला आयोग की सदस्य  अर्चना उपाध्याय ने कहा कि सरकार महिलाओं को आजीविका के साधन उपलब्ध कराकर उनको आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के साथ ही महिलाओं की सुरक्षा और उनके अधिकार के लिए भी कार्य कर रही है।
आज महिलाएं खुद के साथ अन्याय होने पर आगे आकर मुखर हो पा रही है। महिलाओं को उनका हक दिलाने के लिए महिला आयोग भी सक्रियता से काम कर रहा है। जिला पंचायत अध्यक्ष शिवकला कंवर ने कहा कि महिलाएं आज घर संभालने के साथ ही आजीविका से जुडक़र आर्थिक प्रगति भी कर रहीं है।
महिला सम्मेलन कार्यक्रम में महिलाओं के लिए रंगोली प्रतियोगिता, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता, रस्साकशी, फुगड़ी और कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
जिसके विजेताओं को अतिथियों के हाथों पुरस्कृत किया गया। इसके अलावा विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन में उत्कृष्ट कार्य के लिए पांच परियोजना अधिकारी तथा 32 पर्यवेक्षकों को प्रमाण पत्र से सम्मानित किया गया। वहीं आंगनबाड़ी कार्यकताओं को भी सम्मानित किया गया।
जिला स्तरीय महिला सम्मेलन में विशिष्ट अतिथि जनपद अध्यक्ष पोड़ी-उपरोड़ा  संतोषी पेंद्रो नगर पालिका परिषद दीपका की अध्यक्ष  संतोषी दीवान, जनपद संदस्य  शशिकला महंत,  भवानी राजेश राठौर, अध्यक्ष प्रेरणा महिला मण्डल  सोनिया बघेल, सपना चौहान,  उषा तिवारी,  कुसुम द्विवेदी,  द्रौपदी तिवारी, रूपा मिश्रा सहित महिला बाल विकास विभाग की जिला कार्यक्रम अधिकारी  प्रीति खोखर चखियार व विभाग के अन्य अधिकारी और विभिन्न सेक्टर से आए आंगनबाड़ी के कार्यकर्ता, सहायिका व अन्य उपस्थित रहीं।
योजनाओं की जानकारी देने के साथ ऋण वितरण भी किया गया – जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला बाल विकास विभाग  प्रीति खोखर चखियार ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय महिला सम्मेलन का आयोजन किया गया है। जिसमें छत्तीसगढ़ महिला कोष योजना, सक्षम योजना के अंतर्गत आर्थिक सहायता, स्व सहायता समूह की महिलाओं को ऋण वितरण किया गया है।
सक्षम योजना के अंतर्गत महिलाओं को 08 लाख रूपए का ऋण प्रदान किया गया। वहीं ऋण योजना के अंतर्गत स्वसहायता समूहों को 21 लाख रुपए की राशि प्रदान किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button