खास खबरछत्तीसगढ़ की खबरेटॉप न्यूज़देश दुनिया

देवांगन समाज सिर्री मंडल का होली मिलन समारोह संपन्न

●संवाददाता – युगल किशोर साहू●

कुरुद■   देवांगन समाज सिर्री मंडल के कार्यकारिणी बैठक सहित होली मिलन समारोह ग्राम दरबा में 6 मार्च को संपन्न किया गया। समाज की पिछली बैठक चारभाठा में संपन्न हुई थी जिसमे अध्यक्ष और सचिव का चुनाव किया गया था, जिसमे नरसिंग नाथ देवांगन ने अध्यक्ष और विष्णूराम देवांगन ने सचिव का पदभार संभाला। साथ ही मंडल के अन्य पदाधिकारियों का गठन दरबा बैठक में किया गया। जिसमें सभापति कृष्णा देवांगन दरबा रहे। अध्यक्ष नरसिंहनाथ देवांगन बकली, साथ ही विष्णु राम देवांगन सचिव और उपाध्यक्ष चंद्रकुमार देवांगन चारभाठा, कोषाध्यक्ष संत कुमार सिरसिदा,सह सचिव दीनानाथ बकली, संरक्षक सुखराम देवांगन सिर्री, सलाहकार में केजू हथबंद, चुन्नीलाल, मुरलीधर चारभाठा, जिला कार्यकारिणी सदस्य दिनेश देवांगन, संगठन सचिव कोमल हथबंद मीडिया प्रभारी पामेश देवांगन चुने गए।साथ ही युवा संगठन के संरक्षक गोवर्धन देवांगन, चारभाठा, सलाहकार संतोष देवांगन, अध्यक्ष देवेंद्र कुमार सिरसिदा, उपाध्यक्ष लिलेंद्र सिर्री, कोषाध्यक्ष गौरव देवांगन, सचिव सुशील देवांगन, संगठन सचिव अभिजीत देवांगन,सह सचिव अरुण देवांगन चुने गए।
इसके अलावा महिला संगठन से लीला देवांगन संरक्षक दरबा, सलाहकार रमला देवांगन दरबा, पार्वती बकली, अध्यक्ष रेणुका देवांगन हथबंद, उपाध्यक्ष रेणुका चारभाठा, सचिव धनेश्वरी देवांगन, सह सचिव कविता देवांगन, सचिव मीना देवांगन चारभाठा, कोषाध्यक्ष कल्पना देवांगन सिर्री चुने गए। इसके अलावा प्राप्त रकम की जानकारी भी सबके समक्ष प्रस्तुत की गई। महिला संगठन और युवा संगठन को मजबूत बनाने और समाज में बढ़ावा दिए जाने पर विशेष चर्चा की गई। जिससे कि देवांगन समाज की महिलाएं और युवा भी स्वतंत्र रूप से सामाजिक कार्यक्रम का आयोजन कर सके। इसके लिए उन्हें समाज द्वारा अलग से विशेष फंड दिए जाने की बात मंडल अध्यक्ष द्वारा समाज में रखी गई जिसे सबकी सहमति भी मिली। पश्चात धमतरी जिला देवांगन समाज 58 वां दो दिवसीय वार्षिक सम्मेलन की जानकारी दी गई। जो कि 18 और 19 मार्च को दोपहर 12 बजे से ग्राम मोखा (सुपेला मंडल) में रखी गई है। उक्त बैठक में सिर्री मंडल से सामाजिक बंधुओं द्वारा वार्षिक सम्मेलन में शामिल होने की बात पर सहमति दी गई। अंत में सामाजिक लोगों द्वारा एक दूसरे को रंग लगाकर होली की बधाई देकर होली मिलन समारोह का समापन किया गया। मौके पर झुमुक देवांगन पूर्व सचिव, मेंघुराम देवांगन पूर्व उपाध्यक्ष ,
संदेशवाहक देवनारायण देवांगन, ग्राम पंच में खोज लाल देवांगन, खिलावन देवांगन, दौलत राम देवांगन घना राम देवांगन, रमेश देवांगन, नरसिंग देवांगन सहित लकेश्वरी, जमुना, उर्मिला, रमला, पूर्णिमा, कुमारी, किस्मती, लता, गीता, अनुसुइया उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button