छत्तीसगढ़ के विकास के लिए मील का पत्थर साबित होगा यह बजट :- दिग्विजय सिंह(दिग्गी)

●संवाददाता – युगल किशोर साहू●
धमतरी■ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने कार्यकाल का अंतिम बजट पेश कर दिया है। बजट को लेकर राजनीतिक दलों की प्रतिकिया आनी शुरू हो गई है। सामाजिक कार्यकर्ता व युवा कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह साहू ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने एक बार फिर छत्तीसगढ़ के भरोसे का बजट पेश किया है। इस बजट में राज्य के हर वर्ग का ध्यान रखा गया है।
उन्होंने कहा मुुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने यह साबित कर दिया कि उनकी सरकार देश में सबसे बड़ी किसानों की हितैषी सरकार है। इस बजट में किसानों के साथ युवाओं,महिलाओं का ख्याल रखा गया है। युवाओं के भविष्य को ध्यान में रखते हुए उनको आर्थिक रूप से मजबूत करने की दिशा में बजट में प्रविधान किया गया है। और नाैकरियां कैसे सृजित की जाएगी उसका प्रविधान किया गया है। निश्चिततौर पर यह बजट छत्तीसगढ़ के लोगों की आकांक्षाओं का बजट है। यह बजट छत्तीसगढ़ के भविष्य के विकास के लिए मील का पत्थर साबित होगा।