देश दुनिया

युवाओं ने मुक्तिधाम में लगाएं 10 पौधे,लिया संकल्प

●अमित दत्ता●

उमरिया■अंकुर अभियान के तत्वाधान में युवा टीम उमरिया के द्वारा लगातार पर्यावरण संरक्षण की दिशा में कार्य किया जा रहा है। इसी के तहत युवाओं के द्वारा मुक्तिधाम पाली में 10 पौधे लगाकर पौधारोपण कर पौधों का संरक्षण का संकल्प लिया गया।

बिरासिनी कंप्यूटर इंस्टिट्यूट पाली के संस्थापक पवन सम्भर के अनुसार जिसप्रकार शरीर को पोषण के लिए भोजन की आवश्यकता होती है, ठीक उसी प्रकार पर्यावरण को शुद्ध रखने के लिए पेड़-पौधों की आवश्यकता होती है। पेड़-पौधे पर्यावरण की अशुद्धियों को सोख लेते हैं और हमें शुद्ध प्राणदायिनी वायु देते हैं। इसकी निरंतरता बनाए रखने के लिए हमें अधिक से अधिक पेड़-पौधे लगाने चाहिए। पेड़-पौधे लगाने के बाद उनका संरक्षण करना भी बहुत अनिवार्य है।
युवा टीम के लीडर हिमांशू तिवारी ने जानकारी देते हुए कहा कि हमारा उद्देश्य सुरक्षित स्थान पर पौधारोपण करना है ताकि जो पौधे लगाए जाएं वह सुरक्षित रहे और वृक्ष भी बन सकें।उन्होंने कहा कि पेड़-पौधे हमारे जीवन में महत्वपूर्ण स्थान रखते हैं। इनसे पृथ्वी पर ऋतु चक्र बना रहता है। ऋतु चक्र को संतुलित बनाए रखने के लिए अधिक से अधिक पेड़-पौधे लगाना और उनका संरक्षण करना अनिवार्य है। हमें पौधे का पेड़ बनने तक बच्चों की तरह संरक्षण करना चाहिए। पौधा पेड़ बनकर हमें फल देता है। वहीं एक पेड़ सैकड़ों जिंदगियां बचाने में सक्षम होता है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग अज्ञानता और स्वार्थ के चलते पेड़ों की कटाई कर देते हैं। इससे पर्यावरण को नुकसान होता है।पेड़-पौधे पशु-पक्षियों के प्राकृतिक आवास हैं। मनुष्य द्वारा प्रकृति के साथ छेड़छाड़ करने से अनेकों पशु-पक्षियों की प्रजातियां विलुप्त होने के कगार पर हैं। वहीं पेड़ों की कटाई से पर्यावरण संतुलन बिगड़ रहा है। इसका असर पृथ्वी के प्रत्येक प्राणी पर पड़ता है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण का संरक्षण करना प्रत्येक मनुष्य की नैतिक जिम्मेदारी है। इसके लिए युवा टीम आगे आकर दूसरों को भी प्रेरित करने कार्य कर रही है। युवा टीम के सदस्यों ने सभी से अपील भी की इस बरसात में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाएं एवं उसके संरक्षण का संकल्प लें। कार्यक्रम में बिरासनी इंस्टीट्यूट के संस्थापक पवन सम्भर,पाली थाना से आरक्षक दिलीप सिंह राठौर,युवा हिमांशू तिवारी, नरेश प्रजापती, ज्योति विश्वकर्मा ,प्रेरणा तिवारी, सुमन कुशवाहा,खुशी सेन,चंचल साहू,सिलोचन गुप्ता,लष्मी सिंह,पूजा परास्ते, शिवानी बर्मन,नूपुर चटर्जी,करन बैगा एवं सभी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button