खास खबरछत्तीसगढ़ की खबरे

हर घर तिरंगा अभियान को लेकर पिथौरा में बैठक संपन्न

●स्वप्निल तिवारी●

पिथौरा■  हर घर तिरंगा अभियान के तहत भाजपा मंडल पिथौरा की बैठक पूर्व प्रदेश मंत्री शंकर अग्रवाल की उपस्तिथि में संपन्न हुई। बैठक में स्वतंत्रता के 75 वे वर्ष गांठ को अमृत महोत्सव के रूप में मानने विचार विमर्श किया गया। इस अवसर पर शंकर अग्रवाल ने कहा की राष्ट्रीय आह्वाहन पर हर घर तिरंगा अभियान से खासकर के युवाओं में राष्ट्रीयता की भावना पैदा होगी।आजादी की लड़ाई में बलिदान करने वाले महापुरुषों को याद कर उनके सम्मान में झंडा फहराया जाएगा।इसके अलावा प्रभात फेरी व रैली निकालकर भी अमृत महोत्सव मनाया जाएगा। जिसके लिए कार्यक्रम का प्रभारी सांसद प्रतिनिधि स्वप्निल तिवारी को बनाया गया है व सह प्रभारी दुलीकेशन साहू व अजय डडसेना को बनाया गया है साथ ही पोलिंग बूथ स्तर पर सफल क्रियान्वयन हेतु जवाबदारिया सौंपी गई है।जिसमे किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष प्रेमशंकर पटेल मंडल अध्यक्ष नरेश सिंघल महामंत्री आशीष शर्मा अशोक चौधरी शशि डडसेना रैदास गोयल पूर्व जनपद उपाध्यक्ष पियूष अग्रवाल मन्नूलाल ठाकुर हरजिंदर सिंह पप्पू वीरेंद्र तिवारी सीताराम सिंहा प्रियरंजन कोसरिया सुरेंद्र साहू जुगलकिशोर प्रधान प्रेमशंकर प्रधान युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष विजय नायक आलोक त्रिपाठी मंडल अध्यक्ष विजय पटेल किसान मोर्चा अध्यक्ष अजय डडसेना महिला मोर्चा अध्यक्ष रीना गर्ग महेंद डडसेना राजेश चौधरी सुमित अग्रवाल निशु माटा सौरभ अग्रवाल अमृत पटेल पंचराम मटीयारा देव पटेल को जवाबदारी सौंपी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button