भाजपा का महामंथन।संगठन को मजबूत बनाने पर हुआ मंथन-श्रीधर ओझा
बूथ स्तर पर मजबूती से भाजपा को मिलेगी सफलता-धनुर्जय कश्यप।

जिला-बस्तर/छत्तीसगढ़
●डमरू कश्यप●
बस्तर■ जिले के बकावण्ड ब्लॉक अंतर्गत सदभावना भवन मे शनिवार को भाजपा मण्डल बुथ स्तरिय बैठक रखा गया था। जिसमे मोदी जी के कार्यक्रम मन की बात को सभी घरो तक पहुँचाना एवं घर घर तिरंगा मिशन को आगामी 15 अगस्त से चालु कर हर घर मे भारतीय झण्डा लगाने का कार्य करने के लिये कहा गया।
वहीं भाजपा मंडल अध्यक्ष धनुर्जय कश्यप ने सभा को संबोधित करते हुये कहा आज मंडल स्तरिय कार्य समिति का बैठक रखा गया है जिसमें बूथ स्तर से लेकर पन्ना प्रमुख तक कैसे संगठन को मजबूत करना है और आने वाले चुनाव की जीत हासिल करने की विशेष अद्भुत कार्य योजना बनाई गई। साथ ही साथ मोदी जी की योजनाओं को भी कार्यकर्ता को ध्यानाकर्षण कराते हुये कहा मतदान केंद्र स्तर पर भाजपा को मजबूत करने से पार्टी और मजबूत होगी। केंद्र सरकार की योजनाओं को जनता के बीच ले जाने की जवाबदारी कार्यकर्ताओं की है। कार्यकर्ताओं की दम पर ही हम आगामी विधानसभा चुनाव में बस्तर विधानसभा सीट पर जीत दर्ज करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात सुनी कार्यकर्ताओं के सात बैठक कर खुली चर्चा की। उन्होंने कहा कि भाजपा शक्ति केंद्र और बूथ केंद्र जाकर सभी कार्यकर्ताओं से संपर्क कर ग्रामीण क्षेत्रों में कार्यक्रम आयोजित करेगी। उन्होंने सामाजिक कार्यों में भी कार्यकर्ताओं को जोड़ने को आग्रह किया। चुनाव में पिछड़ा रहा जिसको लेकर उन्होंने कार्यकर्ताओं को रिचार्ज करते हुये कहा कि 15 सालों में भाजपा के रमन सिंह की सरकार में लगातार विकास कार्य हुआ है और वर्तमान सरकार के द्वारा पंचायतों को राशि नहीं दी जा रही है। उन्होंने कहा कि बूथ मजबूत होगा तो भाजपा मजबूत होगी और हम प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाने में सफल होंगे।
इस अवसर में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित जिला भाजपा उपाध्यक्ष व मंडल प्रभारी श्रीधर ओझा, नारायण बिसाई, जोगेंद्र चंद्राकर,बनवासी मौर्य, मोहन जोशी,पुरषोत्तम जोशी, हेमकांत सिंह ठाकुर,सुनील सेठिया,अनिल बिसाई,संतोष बिसाई,महेंद्र कश्यप,दामोदर बघेल,धनमती बिसाई,स्नेह लता,किरण उइके, उमेश बिसाई,मनोज बिसाई, बंशीधर कश्यप, बलिराम बघेल,खगेश्वर कर्मा,नरेंद्र सेठिया, भोला नाथ नाग, संतुकुमार बिसाई,विद्या पटेल,अनिल सोनी, आस्था राम,आदि बड़ी संख्याओं में भारतीय जनता पार्टी के ज्येष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ताओं व पार्टी के वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।