समान भूमिका,निष्पक्ष बैनर के तहत सौंपा सँभाग आयुक्त को DA और HRA का ज्ञापन
कल होगा प्रदेश स्तरीय जंगी प्रदर्शन

●राजू साहू●
मगरलोड■ लंबित 12% मंहगाई भत्ता (कुल34%)एवं सातवें वेतनमान के अनुरुप गृह भाड़ा भत्ता के पुनरीक्षण की मांग को लेकर छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन,शालेय शिक्षक संघ एवम नवीन शिक्षक संघ के द्वारा समान भूमिका व निष्पक्ष बैनर के तहत 25 जुलाई से अनिश्चित कालीन हड़ताल किया जा रहा है। प्रांतीय निर्देशानुसार हड़ताल के पाँचवे दिवस दिनाँक 29-07-2022 को माननीय मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव, वित्त सचिव छत्तीसगढ़ शासन के नाम ज्ञापन सँभाग आयुक्त सँभाग रायपुर को सौंपा गया।इस अवसर पर सुधीर प्रधान प्रदेश संयोजक छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन, वीरेन्द्र दुबे प्रदेश अध्यक्ष छ ग शालेय शिक्षक संघ,देवनाथ साहू प्रदेश उपाध्यक्ष छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन,धर्मेश शर्मा, पूर्णानंद मिश्रा,योगेश सिंह,जितेन्द्र मिश्रा, पूरन लाल साहू, आयुष पिल्ले, प्रदेश महिला
प्रतिनिधि अंजुम शेख, गीता शरणागत, लता ध्रुव, विद्या बोर्झा, पार्वती ध्रुव, डॉ भूषण लाल चंद्राकर,ओमप्रकाश सोनकला, नारायण चौधरी, भानु प्रताप डेहरिया गंगाशरण पासी, चंद्रशेखर रात्रे, गणेश प्रसाद साहू, गेवाराम नेताम, डॉ आशीष नायक, दिनेश कुमार साहू, भगवती प्रसाद सोनी,सादराम अजय, महेंद्र चौधरी, नंदकुमार साहू, विजय प्रधान, उस्ताद अली, गजेंद्र नायक, कौशल साहू, अनिल सरदार, नरेंद्र ध्रुव, सीएल साहू, हरीश दीवान,मनोज मुछावड,बुद्धेश्वर बघेल,उदयराम वर्मा,चन्द्रशेखर वर्मा,विजय ध्रुव, रेखा चौहान,लक्ष्मी वर्मा, राजेन्द्र शर्मा,रूद्रनारायण तिवारी,चेतन साहू ,भोला वर्मा,संतोष सोनवानी,कंचनलता यादव,पी.आर.गुरूपंच,दुर्गेश नेताम,राधिका शर्मा,तृप्ति बैद,मनीष शर्मा,सरस्वती राघव,पुष्पा सोनकला,हेमलता साहू,रवि शर्मा,यशवंत आजाद,खुमन साहू,प्राची शर्मा,शीला ध्रुव,प्रियंका पांडे,कृष्णराज पांडेय,आराधना शर्मा,दीनदयाल साहू,टीकाराम साहू,छत्रधर दीवान,अतुल अवस्थी,घनश्याम पटेल,लक्ष्मी चन्द्राकर,एंजिलिना बखला,सहित प्रदेश,जिला एवं ब्लॉक पदाधिकरीगण सहित शिक्षक तथा कर्मचारी गण उपस्थित थे।
यह जानकारी उत्तम साहू के द्वारा दिया गया