खास खबरछत्तीसगढ़ की खबरे

त्रिपुरा एवं नागालैंड राज्य में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक जीत पर भारतीय जनता पार्टी जगदलपुर कार्यालय के सामने मिठाई बांटकर एवं पटाखे फोड़ का मनाई गई खुशी

बीजेपी कार्यकर्ताओं ने मनाया त्रिपुरा एवं नागालैंड की जीत का जश्न, पटाखे फोड़ एवं मिठाई बांटकर मनाई खुशी

●संवाददाता – डमरू कश्यप●

जगदलपुर■  भारतीय जनता पार्टी की त्रिपुरा एवं नागालैंड विधानसभा चुनाव में जीत का जश्न जगदलपुर के भारतीय जनता पार्टी कार्यालय के सामने मनाई गई।यहाँ बीजेपी कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़ कर एवं मिठाई बांटकर खुशी मनाई।
पूर्व सांसद दिनेश कश्यप ने कहा बीजेपी की जीत ने सिद्ध कर दिया कि त्रिपुरा एवं नागालैंड देश के सामने विकास और प्रगति का मॉडल है। आज पूरा देश इस जीत को विजय उत्सव के रूप में मना रहा है।
नगर अध्यक्ष सुरेश गुप्ता ने कहा त्रिपुरा एवं नागालैंड की जनता ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्प को पूरा किया।
इस जश्न में मुख्य रूप से बैदू राम कश्यप, रामाश्रय सिंह, संतोष बघेल, संग्राम सिंह राणा, विक्रम यादव, दीपिका सोरी, संतोष बाजपाई,जयराम दास, रोशन झा, प्रकाश झा, आनंद झा, सतीश बाजपेई, रिंटू भदोरिया, प्रेम यादव, विष्णुनारायण,अतुल कौशल, भुनेश्वर ध्रुव, विनायक बेहरा, सुनील दास, अमित रामटेके,जिमेश जोशी, हरिप्रसाद एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button