खास खबरछत्तीसगढ़ की खबरे

पिथौरा में देवेंद्र बहादुर सिंह ने किया ध्वजारोहण

●स्वप्निल तिवारी●

पिथौरा■  74 वे गणतंत्र दिवस पर बसना विधायक एवं छतीसगढ शासन के वन विकास मंडल के अध्यक्ष राजा देवेन्द्र बहादुर सिंह ने नगर पंचायत पिथौरा में ध्वजारोहण किया।
राष्ट्रीय ध्वज को सलामी ही दी गई। इस अवसर माननीय पर विधायक ने कहा की सबसे पहला धर्म हमारा राष्ट्र का है फिर विकास का देश की एकता संप्रभुता के लिए हमे आपको सबको एकता के साथ चलने की आवश्यकता है ।आपसी प्यार स्नेह ही हमारी भारतीय संस्कृति की पहचान है ।इस पहचान को हमे कायम रखते हुए ही आगे बढ़ना है।गणतंत्र पर्व हमारे भारतीय समाज के अति महत्वपूर्ण पर्व है ।इस पर्व पर हर एक भारतीय जन तिरंगा का सम्मान करे यही हमारा धर्म है ।नगर शहर विकास के लिए आप हम सब एक होकर सरकार के साथ चले विकास गली गली शहर नगर गांव सब जगह होगा ।।कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे नगरपंचायत अध्यक्ष आत्मा राम यादव ने अपने उत्बोधन में कहा कि हमारे राष्ट्र के वीर सपूतों के बलिदान से ही हमारा देश आजाद बना और सविधान का निर्माण हुआ जिस सविधान के बदौलत आज हम स्वतंत्र रूप से जी पा रहे हैं। अध्यक्ष यादव ने इस अवसर पर उपस्थित सभी जनों को राष्ट्र प्रेम से प्रेरित रहकर मिलकर एकजुट होकर अपने देश राज्य और नगर को विकास की ओर ले जाने की बात कही।कार्यक्रम मे पिथौरा नगर के प्रथम नागरिक आत्माराम यादव सहित कुलवंत खनूजा अजय नंद अनन्त सिंह वर्मा रंजीत कोसरिया कांसीराम शर्मा नरेंद्र सेन अरविंदर छाबड़ा आकाश महान्ति प्रेमलाल सिन्हा राजू सिन्हा तरुण पांडे खीरु पटेल लोकेश ध्रुव फिरोज खान नन्दू राजपूत कनक राकेश दिक्षित सचिन धरडे दीपक सिनहा कनक तिवारी सहित विभिन्न विभागों के कर्मचारी सकाऊड गाईड के शिक्षक गण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button