खास खबरछत्तीसगढ़ की खबरे

नियमितीकरण आदेश जारी करने हेतु डीपीआई से मंत्रालय में मिले सर्व शिक्षक संघ के पदाधिकारी।

●डमरू कश्यप●

बस्तर:- बस्तर जिले के विभिन्न शालाओं में कार्यरत व्याख्याता एलबी संवर्ग को संविलियन पश्चात नियमितीकरण नहीं होने के कारण क्रमोन्नति/स्थानान्तरण का लाभ नहीं मिल पाने के कारण मानसिक व आर्थिक रूप से परेशान बस्तर जिले के व्याख्याता एलबी संवर्ग के शिक्षक सर्व शिक्षक संघ जिला बस्तर के संभाग प्रभारी प्रकाश महापात्र व बस्तर जिलाध्यक्ष देवेंद्र सोनी की अगुवाई में डीपीआई सुनील कुमार जैन से मुलाकात कर जल्द से जल्द नियमितीकरण आदेश जारी करने हेतु निवेदन किया। डीपीआई से मुलाकात के दौरान सर्व शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि जिला कार्यालय से अगस्त 2022 की स्थिति नियमितीकरण का प्रस्ताव लोक शिक्षण संचालनालय को भेजा जा चुका है परंतु अब तक नियमितीकरण का प्रस्ताव लंबित है जिसपर त्वरित कार्यवाही करने हेतु संचालक महोदय द्वारा निर्देश दिया गया है। मुलाकात के दौरान सर्व शिक्षक संघ के बस्तर संभाग प्रभारी प्रकाश महापात्र, बस्तर जिलाध्यक्ष देवेंद्र सोनी, कांकेर जिलाध्यक्ष दीपमाला साहू, शत्रुघन केराम, फुलधर शोरी, गिरधर शोरी, मोहन सिंह ध्रुव, प्रकाश सिंह खुसरो, विजय सिदार, त्रिलोचन सिंह ध्रुव, दीपिका कश्यप, बिंदेश्वरी नेताम, सत्यरेखा मरकाम, खिलेश्वरी मरकाम, वेणिका धुर्वे शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button