महासमुंद कलेक्टर पर भाजपा कार्यकर्ताओं का आरोप कांग्रेस के इशारे पर कार्य कर रहे है

●स्वप्निल तिवारी●
महासमुंद में भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने आज कलेक्टर के खिलाफ मोर्चा खोला। कार्यकर्ताओं ने मेन गेट पर जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय का पांपलेट लगाया। भाजपा कार्यालय से कलेक्ट्रेट तक नारेबाजी करते हुए कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट के प्रथम गेट पर पहुंचे जहां पुलिस की बेरिकेटिंग तोड़ कर मुख्य गेट तक जा पहुंचे लेकिन पुलिस की चाक चौबंद व्यवस्था के चलते भाजपा कार्यकर्ता दूसरे गेट को पार नही कर पाए जहा पुलिस व कार्यकर्ता के बीच जमकर झड़प हुई।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने महासमुंद कलेक्टर पर लगातार विभिन्न विषयों पर कांग्रेस के इशारे पर कार्य करने का लगाया आरोप।
घेराव में मुख्य रूप से युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष बाला चंद्राकर महामंत्री दिनेश रूपरेला नितिन जैन जिला उपाध्यक्ष विजय नायक आनंद साहू कोषाध्यक्ष नरेंद्र बग्गा नंदू जलक्षत्री अमन वर्मा विजय पटेल जतिन रुपरेला ज्वाला मारकंडेय अरविंद मिश्रा दीपेश मिश्रा नितिन जिंदल प्रमोद पटेल प्रभास मिश्रा सुमित जैन गोपी कन्नजे सौरभ अग्रवाल आदित्य जैन
श्रीकांत शर्मा राहुल साहू नरेश नायक सहित युवा मोर्चा के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित थे।