खास खबरछत्तीसगढ़ की खबरे

अपनी विभिन्न मांगों को लेकर भृत्य संघ 5 सितंबर को घेरेंगे मुख्यमंत्री निवास,उपस्थिति के लिए भृत्य संघ धमतरी ने की अपील

●युगल किशोर साहू●

धमतरी■  अपने विभिन्न मांगो को लेकर छत्तीसगढ़ संयुक्त कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर प्रदेशव्यापी अनिश्चितकालीन हड़ताल 1 सितंबर 2022 से बूढ़ा तालाब रायपुर में किया जा रहा है जिसमे प्रदेश स्तर के सभी भृत्य शामिल हो रहे है विदित हो कि कांग्रेस सरकार ने अपनी चुनावी घोषणा पत्र में अनियमित कर्मचारियों को नियमित करने का वादा किया था आज सरकार को 4 साल बीतने को है उसके बावजूद आज तक मांगे पूरी नही हो पाई है 4 सूत्रीय मांग को लेकर अनिचितकालीन हड़ताल पर है। कई बार चरणबद्ध आंदोलन किया जा चुका है। पर मांग अधूरी है।
भृत्य संघ की ये मांगे है – 1.समस्त अनियमित कर्मचारी अधिकारियों को नियमित किया जाए।

2. पिछले कुछ सालों से निकली गई और छटनी की गई अनियमित कर्मचारी/अस्थाई कर्मचारी को पुनः बहाल किया जाए और छटनी पर रोक लगाई जाए।

3. शासकीय कार्यालय आउटसोर्सिंग प्रथा को पूर्णतः समाप्त कर कर्मचारियों को समायोजन किया जाए।

4. अंशकालिक को पूर्णकालिक किया जाए तथा 62 वर्ष की जाब सुरक्षा प्रदान किया जाए।

उक्त मांगो को लेकर धमतरी जिले के समस्त ग्राम पंचायत भृत्य संघ 5 सितंबर 2022 को मुख्यमंत्री निवास घेराव करेंगे वही भृत्य संघ का कहना है कि जब तक उनकी मांग पूरा नही होती तब तक उनके निवास से नहीं हटेंगे अपनी मांगों को लेकर अडिग होकर एकजुटता से सरकार के खिलाफ हक की लड़ाई लड़ेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button