खास खबरछत्तीसगढ़ की खबरे

कांग्रेस सरकार से हर वर्ग के लोग खुशहाल है – विधायक चंदन कश्यप

●डमरू कश्यप●

बस्तर■   छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष एवं नारायणपुर विधायक चंदन कश्यप ने नारायणपुर विधानसभा अंतर्गत बस्तर ब्लॉक के ग्राम पंचायत केशरपाल मे मातागुड़ी निर्माण कार्य लागत 5 लाख बनियागांव सेड निर्माण कार्य लागत 2 लाख और चावल गोदाम निर्माण कार्य लागत 10 लाख ,चपका में गुड़ी निर्माण कार्य लागत 6 लाख एव अन्य कार्यों का ग्रामवासियों की उपस्थिति में भूमिपूजन किया गया। केशरपाल में माता गुड़ी निर्माण के लिए ग्रामीणों द्वारा लंबे समय से मांग किया जा रहा था।आज मांग पूरा होने पर ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और स्थानीय विधायक चंदन कश्यप का आभार व्यक्त किया। भूमिपूजन कार्यक्रम मे विधायक चंदन कश्यप ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार की मंशा है कि प्रदेश का कोई भी क्षेत्र मूलभूत सुविधाओं से वंचित ना रहे। कांग्रेस सरकार सभी के हित में कार्य कर रही है। कांग्रेस सरकार से हर वर्ग के लोग खुशहाल है।

इस मौके पर गजानद जोशी,रुपनाथ यादव,बनियागांव सरपंच बुदरू मौर्य,भानपुरी युवा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष अनिल बघेल नारायणपुर विधानसभा उपाध्यक्ष अभिषेक बाजपाई,शिवनाथ, दुकारू कश्यप,जटू मौर्य, उमेश जोशी, फगवती कश्यप, मूंदीया पटेल,कृपाल यादव, जेठु,नरेंद्र पांडे, बेनु पांडे, रतन ठाकुर, वरिष्ठ कांग्रेसी,विधायक सोसल मिडिया प्रतिनिधि विक्की कश्यप. फगनू बघेल.अन्य कांग्रेसी एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button