खास खबरछत्तीसगढ़ की खबरे

चंडीगढ़• भारत सरकार पंचायत मंत्रालय द्वारा चंडीगढ़ में आयोजित राष्ट्रीय स्तर के कार्यशाला में छत्तीसगढ़ से मनेंद्रगढ जनपद अध्यक्ष डॉ विनय शंकर सिंह के साथ सरपंच संतोष कुमार सिंह शामिल हुए।

● प्रमोद तिवारी●

कोरिया■  सशक्त पंचायत सतत विकास के मूल मंत्र के साथ संयुक्त राष्ट्र संघ के द्वारा विश्व में आत्मनिर्भरता लाने के लक्ष्य को पूर्ण करने के लिए भारत सरकार पंचायत मंत्रालय ने चण्डीगढ़ में राष्ट्रीय स्तर का कार्यशाला का आयोजन 22 और 23 अगस्त को किया। इस कार्यशला का थीम •खुद के संसाधनों से गाँव को आत्मनिर्भर बनाना है ।•
इस कार्यशाला में शामिल होने के लिए छत्तीसगढ़ राज्य से जनप्रतिनिधियों के दल को भेजा गया। शंकर कुडियमअध्यक्ष जिला पंचायत बीजापुर , डॉ विनय शंकर सिंह अध्यक्ष जनपद पंचायत मनेंद्रगढ और सरपंच संतोष कुमार सिंह चौघडा एवं सरपंच सुनील उद्धे संगमपल्ली शामिल हुए। साथ मे उपसंचालक पंचायत ऋतु साहू एवं गीत कुमार सिन्हा शामिल हुए।
छत्तीसगढ राज्य से ग्राम पंचायतों में स्वयं के संसाधनों का उपयोग करते हुए आत्मनिर्भर बनाने के लिए उठाए गए कदम और भविष्य की कार्ययोजनाओं के बारे में संक्षिप्त वीडियो के माध्यम से विस्तृत जानकारी सरपंच संतोष सिंह एवं डॉ विनय शंकर सिंह के द्वारा दिया गया।इस वीडियो प्रेजेंटेशन के लिए चौघड़ा ग्राम पंचायत का चयन किया गया। इसके लिए सरपंच संतोष सिंह एवं अध्यक्ष डॉ विनय शंकर सिंह ने छत्तीसगढ शासन पंचायत मंत्रालय एवं विधायक गुलाब कमरो को धन्यवाद ज्ञापित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button